यह जीवन है एक छलावा भजन

यह जीवन है एक छलावा भजन

यह जीवन है एक छलावा,
दो दिन की है जिंदगानी,
ये मौत तो अटल है प्यारे,
एक दिन सबको आनी।

जब आयेगा,
काल बुलावा,
जब आयेगा,
काल बुलावा,
ये छोड़ छलावा,
हंस उड़ जायेगा,
हंस उड़ जायेगा,
नहीं दुख ना,
कोई पछतावा,
नहीं दुख ना,
कोई पछतावा,
ये छोड़ छलावा,
हंस उड़ जायेगा,
हंस उड़ जायेगा।

फूलों से तेरा,
श्रृंगार करेंगें,
अर्थी पे तेरी,
ये काया रखेंगें,
फूलों से तेरा,
श्रृंगार करेंगें,
अर्थी पे तेरी,
ये काया रखेंगें,
कांधे पे अपने,
उठायेगे तुझको,
श्मशान में लेके,
आयेंगे तुझको,
ना चलेगा कोई,
ये दिखावा,
ये छोड़ छलावा,
हंस उड़ जायेगा,
हंस उड़ जायेगा।

खाली तू आया था,
जायेगा खाली,
छूटेगी माया,
जो तूने संभाली,
रह जायेंगें तेरे,
बंगले ये कोठी,
पगले कफ़न में तो,
जेब ना होती,
अब काहे करे पछतावा,
ये छोड़ छलावा,
हंस उड़ जायेगा,
हंस उड़ जायेगा।

तुझको जलायेगा,
खुद खून तेरा,
करता रहा जिनसे,
तू तेरा मेरा,
अग्नि में सोने सी,
काया जलेगी,
माटी से आई है,
माटी मिलेगी,
चंदन अब तू,
छोड़ दिखावा,
ये छोड़ छलावा,
हंस उड़ जायेगा,
हंस उड़ जायेगा।

जब आयेगा,
काल बुलावा,
जब आयेगा,
काल बुलावा,
ये छोड़ छलावा,
हंस उड़ जायेगा,
हंस उड़ जायेगा,
नहीं दुख ना,
कोई पछतावा,
नहीं दुख ना,
कोई पछतावा,
ये छोड़ छलावा,
हंस उड़ जायेगा,
हंस उड़ जायेगा।


भजन श्रेणी : आध्यात्मिक भजन (Read More : Devotional Bhajan)

भजन श्रेणी : विविध भजन/ सोंग लिरिक्स हिंदी Bhajan/ Song Lyrics



भजन सम्राट राकेश काला जी को भावभीनी श्रद्धांजलि | ये जीवन है एक छलावा दो दिन की है जिंदगानी
Next Post Previous Post