इतरा ना इतना बंदे दो दिन की जिन्दगानी
इतरा ना इतना बंदे,
दो दिन की जिन्दगानी,
पानी का है बुलबला,
हो जाये फिर रवानी,
जीवन में करले अच्छे कर्म,
ना पाल मन में झूठा भरम,
तेरे संग में चलेगी,
नेकी की कहानी,
इतरा ना इतना बन्दे,
दो दिन की जिन्दगानी।
हर से किया था वादा कभी,
अच्छे कर्म करूंगा सभी,
भुला प्रभु से वादा,
विषयों में फंस के प्राणी,
इतरा ना इतना बन्दे,
दो दिन की जिन्दगानी।
ईश्वर तू करले भजन बंदगी,
बिगड़ी संवर जाए ज़िन्दगी,
तज काम क्रोध ओ लालच,
मत बन तू गुमानी,
इतरा ना इतना बन्दे,
दो दिन की जिन्दगानी।
इतरा ना इतना बंदे दो दिन ki जिंदगानी। ईश्वर वर्मा इतरा ना इतना बंदे दो दिन की जिन्दगानी
New Trending Bhajan Lyrics in Hindi (Viral Bhajan with Lyrics)