झूमो नाचो गाओ प्रेमी घड़ी खुशी की आई है लिरिक्स Jhumo Nacho Gaao Lyrics

झूमो नाचो गाओ प्रेमी घड़ी खुशी की आई है लिरिक्स Jhumo Nacho Gaao Lyrics, SSDN Bhajan

झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है,
चाँद उतर आया धरती पर,
महक रही पुरवाई है,
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है।

सौ सौ फूल बिछा रखे है,
बहुत दिनों से आंगन में,
चन्दन धुप जला रखा है,
इस तन के मन मंदिर में,
मन की साध हुई है पूरी,
गूँज रही शहनाई है,
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है।

धन्य हुई है आज यह धरती,
आपने भाग्य मानती है,
करती है दीदार नजारा,
श्री दर्शन का पाती है,
दसों दिशा में दया निधि की,
गौरव महिमा छाई है,
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है।

परमारथ हित परम दयालु,
सचकनड छोड़ के आते है,
जीवो के कल्याण की खातिर,
तन पर कष्ट उठाते है,
अवधपुरी के शुभ है सतगुरु,
वृज के कृष्णा कन्हाई है,
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है।

बरस रही है दसों दिशा में,
रहमत की घनघोर घटा,
खुशियां भरती है तन मन में,
गुरु घर की सिरमोर घटा,
सूंदर छवि के दर्शन को,
हर आँख यहां ललचाई है,
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है।

प्रभु पधारे शान सौ गुणी,
आज हुई मैखाने की,
बात करो अब अमृत रसके,
पीने और पिलाने की,
भर भर जाम पिलाओ दाता,
आज बड़ी तन्हाई है,
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है।

जीओ दाता लाख बरस तक,
जी भर खुशिया दान करो,
आओ प्रेमियों श्री दर्शन की,
लहरों में स्नान करो,
जन्म जन्म के शुभ कर्मो से,
हमने यह निधि पाई है,
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है।
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है,
चाँद उतर आया धरती पर,
महक रही पुरवाई है,
झूमो नाचो गाओ प्रेमी,
घड़ी खुशी की आई है।




झूमो नाचो | Jhumo Nacho | Birthday | Welcome |

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url