मुझे यूँ छोड़कर न जाया करो भजन

मुझे यूँ छोड़कर न जाया करो भजन

मुझे यूँ छोड़कर न जाया करो,
तुझे जब मैं पुकारूं ~ आ जाया करो,
मेरे राम ~ मेरे राम ~ मेरे राम।।

तेरे साथ नाचूं ~ तेरे साथ गाऊं,
तुझको खिलाऊं ~ तेरे हाथों से मैं खाऊं,
कभी ऐसा भी प्यार बरसाया करो,
तुझे जब मैं पुकारूं ~ आ जाया करो,
मेरे राम ~ मेरे राम ~ मेरे राम।।

करूं तेरी सेवा ~ मेरे भगवान,
चरण दबाऊं तेरे मैं सुबह-शाम,
हमको भी गले से लगाया करो,
तुझे जब मैं पुकारूं ~ आ जाया करो,
मेरे राम ~ मेरे राम ~ मेरे राम।।

दिल में मेरे प्रभु लाखों अरमान,
बनूं मैं तेरा सेवक ~ आऊं तेरे काम,
मुझपे अपना दुलार लुटाया करो,
तुझे जब मैं पुकारूं ~ आ जाया करो,
मेरे राम ~ मेरे राम ~ मेरे राम।।

।। समाप्त ।।



मुझे यूं छोड़कर ना जाया करो..Gulshan-Munish..music Hari -Amit

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post