दे दो मुझे भी भेरूजी चरणों की चाकरी भजन

दे दो मुझे भी भेरूजी चरणों की चाकरी भजन


दे दो मुझे भी भेरूजी,
चरणों की चाकरी,
लगती रहेगी मेरी भी,
तेरे दर पे हाजिरी,
दे दो मुझे भी भेरूजी,
चरणों की चाकरी।

पलकें बिछी हों राहों में,
स्वागत करें नयन,
सेवा में तेरी रोज़ ही,
लगे ये मेरा मन,
पड़ जाए मुझ पर तेरी ये,
दृष्टि दया भरी,
दे दो मुझे भी भेरूजी,
चरणों की चाकरी।

मिल जाए मुझको दादा जो,
तेरी ये बंदगी,
रेखा जो बदले किस्मत की,
रोशन हो जिंदगी,
तेरी कृपा की दौलत से,
झोली ये हो भरी,
दे दो मुझे भी भेरूजी,
चरणों की चाकरी।

सेवा में तेरी है ये मगन,
टुकलिया परिवार,
दिलबर प्रवीण के साथ है,
भैरवजी सरकार,
उषा गाए तेरे भजन,
है श्रद्धा मेरी खरी,
दे दो मुझे भी भेरूजी,
चरणों की चाकरी।

दे दो मुझे भी भेरूजी,
चरणों की चाकरी,
लगती रहेगी मेरी भी,
तेरे दर पे हाजिरी,
दे दो मुझे भी भेरूजी,
चरणों की चाकरी।



*Charno ki chakri*चरणों की चाकरी||Usha Jain||

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


आया जन्मदिन प्रवीण जी का 
छाई खुशियां अपार 
गीतों के भक्ति पुष्पों का 
है गुलदस्ता तैयार 
है पार्श्व भैरव आपकी कृपा पाता
 रहे टुकलिया परिवार 
जन्म दिवस पर भजनों का गुलदस्ता 
है दादा करो स्वीकार!!
Voice - Usha jain
Lyrics - Dilip Dilbar
Recording -BSB studio
Music -Raju Choudhary
Managing Director -Harsh Jain
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post