कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती सोंग

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती सोंग

 
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती Koshish Karne Walo Ki Lyrics

लहरों से डर कर नौका,
कभी पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की,
कभी हार नहीं होती।

नन्हीं चींटी जब दाना,
लेकर के चलती है,
चढ़ती दीवारों पर,
सौ बार फिसलती है,
मन का ये विश्वास रगों में,
साहस भरता है,
चढ़कर गिरना,
गिरकर उठना अच्छा लगता है,
आख़िर उसकी मेहनत,
बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की,
कभी हार नहीं होती।

डुबकियां सिंधु में जब भी,
गोताखोर लगाते है,
जा जा कर खाली हाथ,
वो लौट आते है,
मिलते नहीं सहज ही,
मोती गहरे पानी में,
बढ़ता है दुगना उत्साह,
इस हैरानी में,
मुट्ठी उनकी खाली,
हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की,
कभी हार नहीं होती।

लहरों से डर कर नौका,
कभी पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की,
कभी हार नहीं होती।


कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती | Inspirational Hindi Songs | Motivational song |
 

#राष्ट्रभक्तिगीत समाज में सकारात्मकता का वातावरण बने इसलिए आवश्यक है की हमारी सोच सकारात्मक हो, भाव सकारात्मक हो एवं अच्छी बातों, प्रेरक कथाओं के माध्यम से जन-जन की सोच भी सकारात्मक बने. यह ब्लॉग केवल और केवल अच्छी बातों को आप के समक्ष रखने का प्रयास भर है.. आप प्रेरक कथा, गीत, सूक्तिओं एवं वीडियो को देखकर संवाद के माध्यम से हौसला बढ़ाते रहेंगे… संस्कार शिक्षा के विषय पर आधारित सामग्री का संग्रह. इस चैंनल पर राष्ट्रभक्ति गीत, अनमोल वचन, संस्कार शिक्षा हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी. 

यह भजन भी देखिये
प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे आर्य का आगाज
तीन रूप महामाई विराजी धाम सिरोंज कहाता है
प्रथम वेद ब्रह्मा को दे दिया भये वेद के अधिकारी

Next Post Previous Post