कैसे भूलूंगा मैया मैं तेरा उपकार भजन

कैसे भूलूंगा मैया मैं तेरा उपकार भजन

(मुखड़ा)
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार,
ऋणी रहेगा तेरा,
ऋणी रहेगा तेरा हरदम मेरा परिवार,
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार,
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार।।

(अंतरा)
घूम रही आँखों के आगे,
बीते कल की तस्वीरें,
नाकामी और मायूसी,
संगी-साथी थे मेरे,
दर-दर भटक रहा था,
दर-दर भटक रहा था,
मैं बेबस और लाचार,
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार,
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार।।

कभी-कभी तो सोचूँ कैसे,
खेती टूटी नैया को,
अगर नहीं बनती तुम मैया,
आकर मेरी खिवैया तो,
डूब ही जाती मेरी,
माँ, डूब ही जाती मेरी,
ये नैया तो मझधार,
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार,
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार।।

बोझ तेरे अहसानों का,
सोनू पर इतना ज्यादा है,
कम करने की कोशिश में ये,
और भी बढ़ता जाता है,
माँ, उतर ना पाए कर्जा,
कभी उतर ना पाए कर्जा,
चाहे लूँ जन्म हजार,
कैसे भूलूँगा दादी, मैं तेरा उपकार,
कैसे भूलूँगा दादी, मैं तेरा उपकार।।

(पुनरावृति)
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार,
ऋणी रहेगा तेरा,
ऋणी रहेगा तेरा हरदम मेरा परिवार,
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार,
कैसे भूलूँगा मैया, मैं तेरा उपकार।।


बड़े से बड़े इंसान की हक़ीक़त बयान कर गया ये भजन | Devi Geet | Sherwali Bhajan | Matarani Bhajan

Mata Rani Bhajan: Kaise Bhulunga Maiya Main Tera Upkaar
Singer: Aman-Shivam
Lyricist: Sunil Gupta (Sonu Ji)
Music: Devashish Sarkar
Presented By: Saurabh Madhukar
Music Label: Sur Saurabh Industries 

यह भजन भी देखिये
धुले धुले गौर चंद हरि गुण गाए गौड़ीय भजन
प्यासा तेरे प्यार का सांवरे कर दे मुझ पर भी
ज्योता जागे रे नागाणा नागणेची रे भजन 

Next Post Previous Post