नंगे नंगे पावं चल आ गया री माँ

नंगे नंगे पावं चल आ गया री माँ

नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी।

हाथो में ले गंगा जल गागर,
श्रधा से स्नान करा गया री माँ,
एक तेरा पुजारी,
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी।

लाल लाल चोला किनारी गोटे वाला,
लाल लाल चुनरी ओड़ा गया री माँ
एक तेरा पुजारी,
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी।

चांदी की कटोरी में केसर घोल के
माथे पे तिलक गया री माँ,
एक तेरा पुजारी,
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी।

चंपा चमेली गुलाब जूही गेंदा,
पुष्पों की माला पहना गया री माँ,
एक तेरा पुजारी,
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी।

नंगे नन्गे पाँव चल आ गया री मां,
इक तेरा पुजारी
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी।

नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
एक तेरा पुजारी।


Nange Nage Paon Chal Aagaya ni Maa...
Next Post Previous Post