रखो सांवरे अपना बनाये के भजन

रखो सांवरे अपना बनाये के भजन

रखो सांवरे अपना बनाये के,
अखियों में रख ले कान्हा,
पलके बंद कर ले कान्हा,
काजल बनाये के,
रखो सांवरे अपना बनाये के।

होठों पे रखले कान्हा,
रोजना फूंक लगाना,
मुरली बनाये के,
रखो सांवरे अपना बनाये के।

खुटे से बांधो कान्हा,
रोजाना माखन खाना,
गऊ बनाय के,
रखो सांवरे अपना बनाये के।

बर्तन मँजवाओ कान्हां,
झाड़ू लगवाओ कान्हा,
नौकर बनाई के,
रखो सांवरे अपना बनाये के।

बनवारी प्यार बढ़ाओ,
रोजाना लाड लड़ाओ,
बेटा बणाय के,
रखो सांवरे अपना बनाय के।

खुद को सजा ले कान्हा,
शोभा बढ़ा ले कान्हा,
कजरा बनाये के,
रखो सांवरे अपना बनाय के।

रखो सांवरे अपना बनाये के,
अखियों में रख ले कान्हा,
पलके बंद कर ले कान्हा,
काजल बनाये के,
रखो सांवरे अपना बनाये के।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)



RAKHO SANWARE APNA BANA KE
Next Post Previous Post