राम राम राम राजा राम राम, राम के प्यारे सिया के दुलारे, अंजनी माँ के नैनो के तारे, राम के प्यारे सिया के दुलारे।
राम ने भरत समान बता कर, अपने हृदय लगाया, हनुमान ने राम सिया को, अपने हृदय बिठाया,
पल पल छिन छिन नाम पुकारे, राम के प्यारे सिया के दुलारे।
मात सिया ने हनुमान को, ऐसा वर दे डाला, अजर अमर हो मेरे लाला, जपु राम की माला, राम सिया दोनों ऋणी है तुम्हारे, राम के प्यारे सिया के दुलारे।
devotional Bhajan Lyrics in Hindi
अंजनी माँ ने हनुमान को, राम शरण में भेजा, हर पल राम की सेवा करना, आशीर्वाद भी लेजा, राम जी से पप्पू शर्मा, हमें भी मिला रे, राम के प्यारे सिया के दुलारे।