सालासर में ऐसा एक सरदार है लिरिक्स Salasar Me Aisa Ek Sardar Lyrics

सालासर में ऐसा एक सरदार है लिरिक्स Salasar Me Aisa Ek Sardar Lyrics, Salasar Balaji Bhajan Lyrics Hindi

 
सालासर में ऐसा एक सरदार है लिरिक्स Salasar Me Aisa Ek Sardar Lyrics

सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।
सच्ची सरकार है, सच्चा दरबार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।

राम नाम की अमर कहानी,
जपे निरंतर वो बलवानी,
राम नाम की अमर कहानी,
जपे निरंतर वो बलवानी,
इनकी भगति का पाया ना पार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।

भूत पिशाच भी दर पे नाचे,
घर घर इनका डंका बाजे,
हनुमान का मन भावन दरबार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।

दो चुटकी सिंदूर जो लाए,
बाला उनसे खुश हो जाए,
बिना कहे ही भर देते भंडार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।

चैत्रसुदी पूनम का मेला,
लगता है भक्तों का रेला,
दूर दूर से आते नर और नार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।

कहता शिवम इनको मना लो,
मन चाहा वर इनसे पा लो,
पल में करते भक्तो का उद्धार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।

सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।

सालासर का सरदार || Hanuman Janmotsav Special Bhajan || Salasar Ka Sardar || Amol Shubham Parashar

Title :- Salasar Ka Sardar
Singer :- Amol Shubham Parashar
Studio :- Shree Studio
Copyright :- Sci Bhajan Official
Lable :- Sci

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url