मेरे दिल में बसे हैं मोहन धड़कन में बसी है राधा भजन

मेरे दिल में बसे हैं मोहन धड़कन में बसी है राधा भजन

मेरे दिल में बसे हैं मोहन, धड़कन में बसी है राधा,
इन दोनों के बिना तो, मेरा जीवन है आधा॥

पाने को प्यार इनका, भटका मैं हर गली में,
फिर श्याम ने बुलाया, मुझको तो कुंज गली में।
यहाँ मिल गए बाँके बिहारी, यहाँ मिल गई मुझको राधा,
इन दोनों के बिना तो, मेरा जीवन है आधा॥

मेरे दिल में बसे हैं मोहन, धड़कन में बसी है राधा,
इन दोनों के बिना तो, मेरा जीवन है आधा॥

कैसे बताऊँ सबको, दिल के वो सारे राज,
कैसे सुनाऊँ सबको, मन की वो सारी बात।
कैसे मिल गए बाँके बिहारी, कैसे मिल गई मुझको राधा,
इन दोनों के बिना तो, मेरा जीवन है आधा॥

मेरे दिल में बसे हैं मोहन, धड़कन में बसी है राधा,
इन दोनों के बिना तो, मेरा जीवन है आधा॥

कितने दयालु हैं दोनों, कितने हैं सीधे-साधे,
एक दूजे के बिना तो, दोनों ही हैं आधे।
बड़े सुंदर हैं बाँके बिहारी, बड़ी सुंदर है प्यारी राधा,
इन दोनों के बिना तो, मेरा जीवन है आधा॥

मेरे दिल में बसे हैं मोहन, धड़कन में बसी है राधा,
इन दोनों के बिना तो, मेरा जीवन है आधा॥


मेरे दिल में बसे हैं मोहन , धड़कन में बसी हैं राधा ।। #bankebihari #radhekrishna #radheradhe #radhe 

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Bhajan Lyrics – Jay Prakash Verma, Indore
 

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post