हम प्रेम दीवानी हैं वो प्रेम दीवाना

हम प्रेम दीवानी हैं वो प्रेम दीवाना

हम प्रेम दीवानी हैं,
वो प्रेम दीवाना,
हम प्रेम दीवानी हैं,
वो प्रेम दीवाना,
ऐ उधो हमे ज्ञान की,
पोथी ना सुनाना।

तन मन जीवन श्याम का,
श्याम हमारा काम,
रोम रोम में रम रहा,
वो मतवाला श्याम,
इस तन में अब योग का,
नहीं कोई ठिकाना,
हम प्रेम दीवानी हैं,
वो प्रेम दीवाना,
ऐ उधो हमे ज्ञान की,
पोथी ना सुनाना।

इक दिन नयन के निकट,
रहते थे आठों याम,
अब बैठे हमे विसार के,
वो निर्मोही श्याम,
दीपक वो ज़माना था,
और यह भी जमाना,
हम प्रेम दीवानी हैं,
वो प्रेम दीवाना,
ऐ उधो हमे ज्ञान की,
पोथी ना सुनाना।

प्रेम डोर से बंध रहा,
जीवन का संयोग,
सुमिरन में डूबी रहें,
यही हमारा योग,
कानो में रहे गूंजता,
वंशी का तराना,
हम प्रेम दीवानी हैं,
वो प्रेम दीवाना,
ऐ उधो हमे ज्ञान की,
पोथी ना सुनाना।

ये तो प्रेम की बात है उधो,
बंदगी तेरे बस की नहीं है,
यहाँ सर दे के होते सौदे,
आशिकी इतनी सस्ती नहीं है।

हम प्रेम दीवानी हैं,
वो प्रेम दीवाना,
ऐ उधो हमे ज्ञान की,
पोथी ना सुनाना,
हम प्रेम दीवानी हैं,
वो प्रेम दीवाना,
ऐ उधो हमे ज्ञान की,
पोथी ना सुनाना।


Ham Prem Deewani Hain...Wo Prem Deewana | Gopiyon Kaa Adbudh Prem | @DhruvSwarnaOfficial

Next Post Previous Post