जयकारा है जयकारा श्याम प्रभु भजन
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महाबलवानी,
खाटू वाले श्याम,
तेरा जयकारा है।
त्रेता युग में राम बना,
द्वापर में घनश्याम बना,
अपने भक्तों के खातिर,
आज तू बाबा श्याम बना,
कोई नहीं है इस कलयुग में,
तुमसा देव महान,
जयकारा है जयकारा,
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महा बलवानी,
खाटू वाले श्याम,
तेरा जयकारा है।
नाम की महिमा भारी है,
लीले की असवारी है,
इनमे कोई शक ही नहीं,
तू कलयुग अवतारी है,
खाटू जैसा गाँव भी बाबा,
बन गया तीर्थ धाम,
जयकारा है जयकारा,
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महा बलवानी,
खाटू वाले श्याम,
तेरा जयकारा है।
घर घर पूजा होती है,
घर घर कीर्तन होते हैं,
अहो भाग्य हम दीनों के,
तेरे दर्शन होते हैं,
बनवारी मिल जाये,
हम को चरणों में स्थान,
जयकारा है जयकारा,
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी,
महा बलवानी,
खाटू वाले श्याम,
तेरा जयकारा है।
जयकारा है जयकारा,
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महाबलवानी,
खाटू वाले श्याम,
तेरा जयकारा है।
जयकारा है जयकारा श्याम प्रभु का जयकारा | Jaikara Hai Jaikara | Khatu Shyam Baba Bhajan | शीश के
दानीSong: Jaikara Hai Jaikara Shyam Prabhu Ka
Singer: Chaitanya Dadhich
Lyrics: Banwari
Music: Bablu Bhai, Nasir Bhai
Category: Hindi Devotional (Shyam Bhajan)
श्याम धणी का जयकारा गूँजता है खाटू में, शीश दानी महाबलवानी बाबा सबके काम बनाते हैं। त्रेता में राम बने द्वापर में घनश्याम, कलियुग में भक्तों के लिए श्याम धनी अवतार लिया। नाम की महिमा भारी लीला की असवारी, खाटू गाँव तीर्थ बन गया दर्शन पाने को। साधकों को इश्वर का आशीर्वाद जयकारे से मिलता है, जैसे कोई कवच हर विपत्ति रोक ले।
घर-घर पूजा कीर्तन होता है, भाग्य जगा दर्शन पा के चरणों में स्थान मिल जाए बनवारी से। कोई देव महान ऐसा कलियुग में, भक्त बुलाएँ तो झट पहुँच जाएँ। जैसे कोई भाई संकट में कूद पड़े हर बार, वैसे प्रेम बाँटते रहें। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी! जय श्री बाबा श्याम जी!
यह भजन भी देखिये
कितना प्यारा है श्रृंगार की तेरी लेऊं नजर
दुखियों के देव मुझसे मिलने आए हैं
जिंदगी गर मिले फिर जो मोहन वृंदावन
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
