सुंदरकांड में आओ और गाओ राम राम भजन

सुंदरकांड में आओ और गाओ राम राम भजन


सुंदरकांड में आओ,
और गाओ राम-राम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम॥

सुंदरकांड है,
अति मनभावन।
पढ़ने से इसके होता,
तन-मन पावन।
वार-तिथि मत देखो,
बस पाठ करो अविराम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम।
सुंदरकांड में आओ,
और गाओ राम-राम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम॥

सुंदरकांड से,
दुख मिट जाएंगे।
सारे संकट,
दूर भाग जाएंगे।
संकट सारे भागें,
और मिलता है आराम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम।
सुंदरकांड में आओ,
और गाओ राम-राम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम॥

अपने घर में जो भी,
पाठ कराता है।
बजरंगी कृपा का वो,
पात्र बन जाता है।
हनुमत की कृपा से,
बनते हैं बिगड़े काम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम।
सुंदरकांड में आओ,
और गाओ राम-राम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम॥

सुंदरकांड में आओ,
और गाओ राम-राम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम।
राम बिना मेरे भैया,
तुमको मिले नहीं आराम॥


Come to Sunderkand | And sing Ram Ram | In a Filmi tune 

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Bhajan: Come to Sunderkand and sing Ram Ram
Genre: Special Filmy Lines
Adorable: Shri Hanuman ji and Shri Ram
Topics: Sunderkand Glory, Hanuman Bhakti, Ram Naam Sankirtan
 
सुंदरकाण्ड की धुन में एक ऐसा आत्मिक संबल है जो भीतर के सब भय और बेचैनी को सुकून में बदल देता है; जब राम नाम की लय जुबां पर आकर हृदय में उतरती है, तो जीवन के जुँझाल ढीले पड़ते हैं और मन को एक ठहराव मिल जाता है। पाठ की निरंतरता जैसे अँधेरे में जलता दीप हो, जो रास्तों को रोशन कर देता है; वहीं हनुमान की किरपा से टूटे हुए कर्म सुधरते हैं और असंभव से दिखने वाले फंदे खुलने लगते हैं। सुन्दरकाण्ड की वाणी में छिपी सुरक्षा और दया की शक्ति घर-आँगन को आश्वस्त करती है, और जो भी उस साधना में डूबता है, उसे संकटों से छुटकारा और मन की गहरी शान्ति एकसाथ मिलती है। राम के बिना जीवन की गति अधूरी सी—सुन्दरकाण्ड वह पुल है जो उस अधूरी रफ्तार को पूरा कर के आत्मा को आराम दे देता है। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post