क्रूस से बह के आती है खून की धार मसीही सोंग

क्रूस से बह के आती है खून की धार मसीही सोंग

क्रूस से बह के आती है,
खून की धार,
जिसमें पिता का है,
प्रेम अपार,
बहते बहते मुझको,
बहा ले जाए,
प्रेम के सागर में।

प्रेमी प्रभु मेरे यीशु,
दिन प्रति दिन तू मुझमें बढ़े,
घटता रहूँ प्रभु मैं।

ढूँढा मुझे अनन्त प्रेम से,
अनंत आशीषं दी हैं मुझे,
मुझ दीन को योग्य बना दिया,
परम पिता के लिए।

इस जग में गरीबी से,
घिर जाऊँ मैं,
प्यार तेरा है काफी मुझे,
आत्मा मेरी,
तेरे प्रेम से परिपूर्ण है,
घटी नहीं है मुझे।

इस जग में प्रशंसा,
मैं किसकी करूं,
कोई नहीं हैं तेरे सिवा,
प्रभु तेरा प्रेम मेरा,
स्तुति गीत है,
मेरा आनंद है।
 

Krus Se Bah Ke l क्रूस से बह के l Filadelfia Music l Hindi Christian Song l Good Friday Song

गुड फ्राइडे क्रूस पर प्रदर्शित ईश्वरीय प्रेम की याद दिलाता है। यूहन्ना 3:16 में बाइबल कहती है, "क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा, कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, कि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।" 'क्रूस से बहके' गीत पिता के अनन्त और गहरे को दर्शाता है जिसमें उसने अपने बेटे को हमारे लिए दे दिया। साथ ही यह परमेश्वर से प्रार्थना भी है जो यूहन्ना 3:30 में यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शब्दों में पाई जाती है, "वह बढ़ता जाए और मैं घटता जाऊँ।" जब हम इस गीत को सुनते हैं और आराधना करते हैं तो यह हमारी प्रार्थना है कि हम नए सिरे से पुनर्जीवित हों जाएं और हमारे दैनिक जीवन में यीशु के समान बनते चले जाएं।

Written and composed by: Pr Raju Varghese
Hindi Translation: Pr Wilson George
Vocals: Able Wilcent, Elvina Abraham, 
Joyson Mathew, Neelkant Digal, 
Snehal Elpass 

यह भजन भी देखिये
कोई भी छोड़े तुझे यीशु कभी न छोड़ेगा
तू मेरे जीवन की रोटी है सांग लिरिक्स
ऐ ख़ुदा क़माल के चश्में 

Next Post Previous Post