लाल देह लाली लगा के,
सियाराम को दिल में बसा के,
भजते है सिया राम जी,
मेरे हनुमान जी,
जय सियाराम जी।
राम काज को धावे आगे,
संकट विघ्न ना इनको लागे,
भक्ति राम की ये बस मांगे,
सोये चाहे जब जब जागे,
बस यही है इनका काम जी,
मेरे हनुमान जी,
जय सियाराम जी।
त्रेता में राम के सेवक,
द्वापर में कृष्ण सहायक,
कलयुग मे है सबके नायक,
नाम इनका है फलदायक,
कृपा है इनकी महान जी,
मेरे हनुमान जी,
जायसिया राम जी।
लाल देह लाली लगा के,
सियाराम को दिल में बसा के,
भजते है सिया राम जी,
मेरे हनुमान जी,
जय सियाराम जी।
सुनिये हनुमान जी का लोकप्रिय भजन लाल देह लाली लगाके - Laal Deh Laali Lagake बनाए सारे बिगडे काम
Song - Laal Deh Laali lagake
Singer - Sharad Kasturi
Lyrics : Suresh Sahani
Music - Milind Borde
Composer - B k singh
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं