ना मारो पिचकारी रसिया

ना मारो पिचकारी रसिया

मैंने पहनी है नयी नयी साड़ी,
ना मारो पिचकारी रसिया,
गोवर्धन से मैं ब्याह कर आयी,
खसम मेरो बड़ो सख्त कन्हाई,
मेरी कर देगा खातिरदारी,
ना मारो पिचकारी रसिया,
मैंने पहनी है नयी नयी साड़ी,
ना मारो पिचकारी रसिया।

सास ननद से करके बहाना,
होली खेलन आयी हूँ कान्हा,
मैं दुल्हनिया हूँ अनाड़ी,
ना मारो पिचकारी रसिया,
मैंने पहनी है नयी नयी साड़ी,
ना मारो पिचकारी रसिया।

अगली बार मेरे बांके बिहारी,
आउंगी करके में धुप तैयारी,
मोहे जाने दो अबके बारी,
ना मारो पिचकारी रसिया,
मैंने पहनी है नयी नयी साड़ी,
ना मारो पिचकारी रसिया।

मैंने पहनी है नयी नयी साड़ी,
ना मारो पिचकारी रसिया,
गोवर्धन से मैं ब्याह कर आयी,
खसम मेरो बड़ो सख्त कन्हाई,
मेरी कर देगा खातिरदारी,
ना मारो पिचकारी रसिया,
मैंने पहनी है नयी नयी साड़ी,
ना मारो पिचकारी रसिया।
 



मैने पहनी है नयी नयी साड़ी ना मारो पिचकारी | Deshmukh Vashisth | Superhit Holi Song

Next Post Previous Post