राम भक्त हनुमान, हमारे घर आ जाना, चंदन चौकी बाबा, तुम्हें बिठाऊं, घिस घिस चंदन, तिलक लगाऊं, चरण धुलाऊं, सुबह श्याम, घर आ जाना, राम भक्त हनुमान, हमारे घर आ जाना।
लाल लंगोटा बाबा, तुम्हें पहनाऊं, लाल सिंदूर बाबा, तुम्हें चढ़ाऊं, आरती उतारूँ, सुबह शाम, घर आ जाना, राम भक्त हनुमान, हमारे घर आ जाना।
पान सुपारी बाबा, भेंट चढ़ाऊँ, चुन चुन कलियाँ, बाबा हार पहनाऊं, शीश झुकाऊँ, सुबह शाम, घर आ जाना, राम भक्त हनुमान, हमारे घर आ जाना।
सोने का बाबा, मुकुट पहनाऊँ, कंधे में बाबा, गदा सजाऊं, भोग लगाऊं, सुबह शाम, घर आ जाना, राम भक्त हनुमान, हमारे घर आ जाना।
घर घर से बाबा, सखियाँ बुलाऊं, ढोलक बजाऊं, तेरा कीर्तन गाऊं, दर्शन दो हनुमान, हमारे घर आ जाना, राम भक्त हनुमान, हमारे घर आ जाना।
हनुमान भजन | राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना | Hanuman Bhajan | Balaji Bhajan | Sheela Kalson