रात सुहानी दिन वो पावन होगा भजन

रात सुहानी दिन वो पावन होगा भजन

रात सुहानी दिन वो पावन होगा,
रात सुहानी दिन वो पावन होगा,
मधुवन जैसा मेरा आँगन होगा।

देगा दर्शन कान्हा मन भावन होगा,
बैठा हूँ मैं आस लगाये कब आये,
आये कान्हा नयनों की प्यास बुझाये,
दर्शन नयन सुहावन होगा,
मधुवन जैसा मेरा आँगन होगा।

रात सुहानी दिन वो पावन होगा,
मधुवन जैसा मेरा आँगन होगा,
देगा दर्शन कान्हा मन भावन होगा,
मुरली की तान सुन,
दौड़ी दौड़ी आये,
सुध बुध खोये राधा होश गंवाये,
रूप कन्हैया का लुभावन होगा,
मधुवन जैसा मेरा आँगन होगा।

रात सुहानी दिन वो पावन होगा,
मधुवन जैसा मेरा आँगन होगा,
देगा दर्शन कान्हा मन भावन होगा,
गोपियाँ नाचे संग राधा रानी नाचे,
रस भरी मुरली कान्हा की बाजे
टीकम मन वृन्दावन होगा,
मधुवन जैसा मेरा आँगन होगा।

रात सुहानी दिन वो पावन होगा,
मधुवन जैसा मेरा आँगन होगा,
देगा दर्शन कान्हा मन भावन होगा,
रात सुहानी दिन वो पावन होगा।
 


रात सुहानी दिन पावन होगा | Raat Suhani Din Paavan Hoga | Krishna Bhajan | Hari Sharma | Full HD

Song: Raat Suhani Din Paavan Hoga
Singer: Hari Sharma
Category: Hindi Devotional (Krishna Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur - Ramit Mathur
Label : Yuki

यह भजन भी देखिये
लगाया त्रिलोकपुर दरबार
माये मेरे वी भाग जगा जा चढ़ावा तैनु
म्हारी अंगनिया री तुलसा ने सांवरियो रे 

Next Post Previous Post