शिव गौरी नन्द गणेश
शिव गौरी नन्द गणेश,
प्रथम प्रणाम करो,
शिव गौरी नन्द गणेश,
प्रथम प्रणाम करो।
माता जिनकी पार्वती है,
पिता हैं जिनके महेश,
प्रथम प्रणाम करो,
शिव गौरी नन्द गणेश,
प्रथम प्रणाम करो।
शीश गजानन मुकुट विराजे,
सुंदर बदन सुरेश,
प्रथम प्रणाम करो,
शिव गौरी नन्द गणेश,
प्रथम प्रणाम करो।
रीद्धि सिद्धि सब ध्यावें,
तुमको नारद शारद शेष,
प्रथम प्रणाम करो,
शिव गौरी नन्द गणेश,
प्रथम प्रणाम करो।
विघ्न हरण मंगल के दाता,
काटो सकल क्लेश,
प्रथम प्रणाम करो,
शिव गौरी नन्द गणेश,
प्रथम प्रणाम करो।
हम सब आये शरण तुम्हारी,
कीजियो कृपा हमेश,
प्रथम प्रणाम करो,
शिव गौरी नन्द गणेश,
प्रथम प्रणाम करो।
प्रथम प्रणाम करो गौरी नंद गणेश I Pratham Pranaam Karo Gauri Nand Ganesh
Latest Newest Bhajans Complete Lyrics in Hindi (New Bhajan)