तेरी बिगड़ी बन जायेगी तू जय माता दी बोल भजन

तेरी बिगड़ी बन जायेगी तू जय माता दी बोल भजन

तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल प्यारे,
क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।

मैया जी का नाम प्यारे,
जिसने प्रेम से गाया,
उसको ही माँ जगदम्बे ने,
अपने धाम बुलाया,
तुझको मुक्ति मिल जायेगी,
तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल प्यारे,
क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।

कमा कमा के दौलत तुने,
भर ली खूब तिजौरी,
भूल गया तू मिली थी तुझको,
आयु बहुत ही थोड़ी,
माया काम नही आयगीे,
तू जय माता दी बोल,
तू जय माता दी बोल,
प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।

पाँच तत्व से बनी है मिलकर,
तेरी सुन्दर काया,
विषय भोग मे पड़ कर तूने,
इसको खूब गवाया,
काया मिट्टी मे मिल जायेगी,
तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल,
प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।

तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल प्यारे,
क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।


Bhajan || Teri Bigdi Ban Jayegi Tu Jai Mata Di Bol By Suresh Ji || Vaishno Devi Aarti Bhajan

Bhajan Name : (Teri Bigdi Ban Jayegi Tu Jai Mata Di Bol) Suresh Ji
Date : 22 November 2019 ( Morning Aarti bhajan ) 

यह भजन भी देखिये
निक्का जेहा जोगी मनमोहना बालका
माँ के रहते भक्त कभी रो नहीं सकता
दुनिया बदल ही गयी भजन 

Next Post Previous Post