बाबा श्याम से मिलने तू चल खाटू श्याम भजन
बाबा श्याम से मिलने तू चल खाटू श्याम भजन
सच्चे मन से नाम,श्याम का बोले जा तू,
बाबा ऐसी महर करेंगे,
तेरे बिगड़े काम बनेंगे,
यही कहेगा तू,
चल खाटू चल खाटू,
चल खाटू तू चल खाटू।
मेरे जब हालात बुरे थे,
कोई मेरे साथ ना आया,
रिश्ते नाते यार पुराने,
सबने ही मुझको ठुकराया,
जिस दिन से मैं खाटू आया,
बाबा ने मुझको अपनाया,
अब मैं यही कहूं,
चल खाटू चल खाटू,
चल खाटू तू चल खाटू।
सारी दुनिया से जो हारे,
उनको देता श्याम सहारे,
आया जो भी श्याम द्वारे,
हो गए उनके वारे न्यारे,
हारे का है श्याम सहारा,
सारे भक्तों का है प्यारा,
मैं तो यही कहूं,
चल खाटू चल खाटू,
चल खाटू तू चल खाटू।
खाटू ऐसा धाम निराला,
जाए कोई किस्मत वाला,
सोये भाग जगा दे बाबा,
खुल जाये तक़दीर का ताला,
खाटू का तू टिकट कटा ले,
तू भी किस्मत को आज़मा ले,
चिंता ना कर तू,
चल खाटू चल खाटू,
चल खाटू तू चल खाटू ।
Chal Khatu Tu Chal Khatu | बाबा श्याम से मिलने तू चल खाटू | Khatu Shyam Bhajan | by Sunil Sarvotam
Song: Chal Khatu Tu Chal Khatu
Singer: Sunil Sarvottam
Music: Sanjay Pal, Bunty Brijesh
Mix & Mastered: Sanjay Pal (Anjazz Studio)
Lyricist: Sunil Kumar
Video: Shravan Kumar
Category: Hindi Devotional (Khatu Shyam Bhajan)
यह भजन भी देखिये
माँ की कृपा पर ए बन्दे सब छोड़ दे
हम तीन राजा मशरिक के हैं
मिल गया है खजाना तेरे नाम का