ले थाम ले अम्बे माँ हाथ अब मेरा भजन

ले थाम ले अम्बे माँ हाथ अब मेरा भजन

(मुखड़ा)

ले थाम ले अंबे माँ,
हाथ अब मेरा,
ना छोड़ना माँ कभी,
साथ अब मेरा,
साथ अब मेरा,
हाथ अब मेरा,
ले थाम ले अंबे माँ,
हाथ अब मेरा।।
(अंतरा 1)

बेटा हूँ मैं तुम्हारा,
तेरा ही आसरा है,
तेरे सिवा जहान में,
मेरा ना दूसरा है,
जग छोड़ चाहे जाए,
छूटे ना साथ तेरा,
ले थाम ले अंबे माँ,
हाथ अब मेरा,
ना छोड़ना माँ कभी,
साथ अब मेरा।।
(अंतरा 2)

तेरे ही दम पे मैया,
संसार सारा चलता,
तेरी दया से जननी,
परिवार मेरा पलता,
होते तेरे रहे क्यों,
बेटा अनाथ तेरा,
ले थाम ले अंबे माँ,
हाथ अब मेरा,
ना छोड़ना माँ कभी,
साथ अब मेरा।।
(अंतरा 3)

तेरे ‘हर्ष’ की तमन्ना,
इतनी सी है भवानी,
चरणों में तेरे बीते,
सेवक की जिंदगानी,
रखना सदा माँ सिर पे,
कृपा का हाथ तेरा,
ले थाम ले अंबे माँ,
हाथ अब मेरा,
ना छोड़ना माँ कभी,
साथ अब मेरा।।
(पुनरावृत्ति - मुखड़ा)

ले थाम ले अंबे माँ,
हाथ अब मेरा,
ना छोड़ना माँ कभी,
साथ अब मेरा,
साथ अब मेरा,
हाथ अब मेरा,
ले थाम ले अंबे माँ,
हाथ अब मेरा।।
 


माँ से दिल की पुकार || ले थाम ले अम्बे माँ हाथ अब मेरा || Mata Rani Bhajan || Vishal Bhaduka
Next Post Previous Post