मैं वृन्दावन जाउंगी कोई रोके ना मुझको भजन

मैं वृन्दावन जाउंगी कोई रोके ना मुझको भजन


मैं वृंदावन जाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको।
रोके ना मुझको कोई,
टोके ना मुझको।
गोविंद के गुण गाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको॥

बांके बिहारी के दर्शन करूंगी,
नैना मिला के मैं सब कुछ कहूंगी।
उनको ही प्रीतम बनाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको।
मैं वृंदावन जाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको॥

राधा रमण का कीर्तन करूंगी,
कीर्तन करूंगी सखी, कीर्तन करूंगी।
दुनिया वालों से ना डरूंगी,
झूमूंगी, नाचूंगी, गाऊंगी।
कोई रोके ना मुझको।
मैं वृंदावन जाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको॥

सोहनी मैं कर मंगला जाऊं,
मंगला जाऊं सखी, मंगला जाऊं।
राधा वल्लभ जी के दर्शन पाऊं,
हरिवंशी बन जाऊंगी।
कोई रोके ना मुझको।
मैं वृंदावन जाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको॥

‘अभिषेक’ की सुन लो, हे श्यामा प्यारी।
हे श्यामा प्यारी, हे ब्रजरानी।
ब्रज में बसा लो, हे ठकुरानी।
तेरी ही दासी कहाऊंगी।
कोई रोके ना मुझको।
मैं वृंदावन जाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको॥

मैं वृंदावन जाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको।
रोके ना मुझको कोई,
टोके ना मुझको।
गोविंद के गुण गाऊंगी,
कोई रोके ना मुझको॥



Bihari Ji Bhajan: मैं वृंदावन जाऊँगी कोई रोके ना मुझको | Latest Bhajan | Abhishek Tiwari

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Singer:- Abhishek Tiwari
Tabla:- Vikas Sharma
Dholak:- Aniket Tyagi
Keyboard:- Umesh Singh
Chrous:- Anupam Pandey 
Octopad:- Bajrangi 
Lyrics:- Abhishek Tiwari
 
वृंदावन जाने का संकल्प जैसे भीतर की किसी सूनी खिड़की को अचानक खोल दे; हर कदम में एक निश्चय, हर साँस में गोविंद की अनुभूति बसी रहती है। जो मन कहता है, वह अब रोक-टोक की परवाह नहीं करता—समाज की बातें, रोकने वालों की आवाजें पीछे छूट जाती हैं और केवल उस पवित्र मिलने की तीव्र चाह आगे बढ़ने को प्रेरित करती है। बांकेबिहारी के दर्शन की कल्पना में आँखें भीगे और हृदय में शब्दों से पहले ही प्रेम उभर आए; उसी नजर से मिलकर सब कुछ कह देना, जीवन का सार पा लेना है। कीर्तन-नृत्य और सखी संग झूमने की आशा बेचैनी को आह्लाद में बदल देती है; डर मिटकर उत्सव बन जाता है। अभिषेक की वो ख्वाहिश, राधा के चरणों की दासी बनने की अरमान, सब एक आराधना में मिलकर आत्मा को वृंदावन की ओर खींच लेते हैं—यह जादुई खिंचाव ऐसा है कि कोई रोक न पाए, और चल पड़े तो राहें खुद सहज हो जाती हैं। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post