जपले बांके बिहारी नाम आयेगी राधा प्यारी

जपले बांके बिहारी नाम आयेगी राधा प्यारी

जपले बांके बिहारी नाम,
आयेगी राधा प्यारी,
आयेगी राधा प्यारी,
आयेगी श्याम प्यारी,
तेरे बन जायेंगे काम,
आयेगी राधा प्यारी,
जपले बांके बिहारी नाम,
आयेगी राधा प्यारी।

बांके बिहारी बिन अधूरी है राधे,
राधा के बिन श्याम हैं आधे,
चाहे राधा कहो या श्याम,
आयेगी राधा प्यारी,
जपले बांके बिहारी नाम,
आयेगी राधा प्यारी।

श्याम को मनाओगे तो,
राधा मान जायेगी,
राधा मान जायेगी तो,
श्याम को ले आयेगी,
रटते रहो सुबह और शाम,
आयेगी राधा प्यारी,
जपले बांके बिहारी नाम,
आयेगी राधा प्यारी।

राधा और श्याम का,
प्रेम का नाता,
दोनों चले आते जो भी,
एक को बुलाता,
कुमार संजीव करे गुणगान,
आयेगी राधा प्यारी,
जपले बांके बिहारी नाम,
आयेगी राधा प्यारी।
 


जपले बांके बिहारी नाम आएगी राधा प्यारी | Japle Baanke Bihari Naam | Krishna Bhajan | Kumar Sanjeev

Next Post Previous Post