माँ दर्शन दे गयी रे पहाड़ो की गुफाओ

माँ दर्शन दे गयी रे पहाड़ो की गुफाओ में

माँ दर्शन दे गयी रे,
पहाड़ो की गुफाओ में,
माँ दर्शन दे गयी रे,
पहाड़ो की गुफाओ में।

अम्बे माँ के दर्शन करने,
बड़ी दूर से आई,
बड़े जोर की भीड़ पड़ी,
बांझन पड़ी दिखाई,
भीड़ में से उसे बुलाकर,
माँ ने गले लगाई,
आंसू पोछे माँ ने फिर,
बांझन को धीर बंधाई
फिर क्या हुआ,
फिर बेटा दिया रे,
पहाड़ो की गुफाओ में।

अम्बे माँ के दर्शन करने,
बड़ी दूर से आई,
बड़े जोर की भीड़ पड़ी,
एक निर्धन पड़ी दिखाई,
भीड़ में से उसे बुलाकर,
माँ ने गले लगाई,
आंसू पोछे माँ ने फिर,
निर्धन को धीर बंधाई,
फिर क्या हुआ,
फिर माया बरसी रे,
पहाड़ो की गुफाओ में।

अम्बे माँ के दर्शन करने,
बड़ी दूर से आई,
बड़े जोर की भीड़ पड़ी,
एक कन्या पड़ी दिखाई,
भीड़ में से उसे बुलाकर,
माँ ने गले लगाई,
आंसू पोछे माँ ने फिर,
कन्या को धीर बंधाई,
फिर क्या हुआ,
फिर चुनरी ओढ़ाई रे,
पहाड़ो की गुफाओ में।

आंबे माँ के दर्शन करने,
बड़ी दूर से आई,
बड़े जोर की भीड़ पड़ी,
एक बुढ़िया पड़ी दिखाई,
भीड़ में से उसे बुलाकर,
माँ ने गले लगाई,
आंसू पोछे माँ ने फिर,
बुढ़िया को धीर बंधाई,
फिर क्या हुआ,
फिर मुक्ति मिल गयी रे,
पहाड़ो की गुफाओ में।
 



Watch माता रानी भजन : माँ दर्शन दे गयी रे पहाड़ो की गुफाओ में #mataranibhajan #maiyabhajan
Next Post Previous Post