माँ की कृपा पर ए बन्दे सब छोड़ दे

माँ की कृपा पर ए बन्दे सब छोड़ दे

माँ की कृपा पर,
ए बन्दे सब छोड़ दे,
सांस सांस माँ के,
चरणों से जोड़ दे,
मोहमाया के सारे,
बन्धन तोड़ दे,
सांस सांस माँ के,
चरणों से जोड़ दे,
माँ की कृपा पर,
ए बन्दे सब छोड़ दे।

कैसा भी मुश्किल हो,
समय कट जाएगा,
लेकिन तेरा कुछ भी,
बिगड़ ना पायेगा,
हर चिंता तू मैया,
पर ही छोड़ दे,
सांस सांस माँ के,
चरणों से जोड़ दे,
माँ की कृपा पर,
ए बन्दे सब छोड़ दे।

रोम रोम में नाम,
बसा ले मैया का,
कष्ट मिटे जब मिले,
सहारा मैया का,
जीवन अपना माँ के,
दर पर मोड़ दे,
सांस सांस माँ के,
चरणों से जोड़ दे,
माँ की कृपा पर,
ए बन्दे सब छोड़ दे।

ना कुछ तेरा ना,
कुछ मेरा दुनिया में,
कैसा कैसा फेर है,
देखा दुनिया में,
बस इक माँ का,
नाम है बाकी छोड़ दे,
सांस सांस माँ के,
चरणों से जोड़ दे,
माँ की कृपा पर,
ए बन्दे सब छोड़ दे।

माँ की कृपा पर,
ए बन्दे सब छोड़ दे,
सांस सांस माँ के,
चरणों से जोड़ दे,
मोहमाया के सारे,
बन्धन तोड़ दे,
सांस सांस माँ के,
चरणों से जोड़ दे।
जय जय माँ।
 



Maa Ki Kripa Par Bande Sab Chhor De Bhajan By Yashpal Ji #vaishnodevi #jaimatadi #bhajan #maa

Next Post Previous Post