मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया

मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया

मेरी नैया में लक्ष्मण राम,
गंगा मैया धीरे बहो,
गंगा मैया हो गंगा मैया।

मेरी नैया में चारों धाम,
ओ गंगा मैया धीरे बहो,
गंगा मैया हो गंगा मैया।

उछल उछल,
मत मारो हिचकोले,
देख हिचकोले,
मेरा मनवा डोले,
मेरी नैया में चारों धाम,
गंगा मैया धीरे बहो,
मेरी नैया में लक्ष्मण राम,
गंगा मैया धीरे बहो,
गंगा मैया हो गंगा मैया।

टूटी फूटी काठ की नैया,
तूम बिन मैया कौन खिवैया,
मेरी नैया है बीच मझधार,
ओ गंगा मैया धीरे बहो,
मेरी नैया में लक्ष्मण राम,
गंगा मैया धीरे बहो,
गंगा मैया हो गंगा मैया।

दीन दुखी के यह रखवाले,
दुष्टो को भी यह तराने वाले,
अब आए है मेरे धाम,
ओ गंगा मैया धीरे बहो,
मेरी नैया में लक्ष्मण राम,
गंगा मैया धीरे बहो,
गंगा मैया हो गंगा मैया।

मेरी नैया में लक्ष्मण राम,
ओ गंगा मैया धीरे बहो,
गंगा मैया हो गंगा मैया।

मेरी नैया में चारों धाम,
ओ गंगा मैया धीरे बहो,
गंगा मैया हो गंगा मैया।
 


मेरी नैया में लक्ष्मण राम | Meri Naiya Mein Lakshman Ram | Ram Bhajan 2023 | Chaudhary Brothers

Next Post Previous Post