प्रभु दया करो मैं हार गया हूँ नाथ भजन
प्रभु दया करो मैं हार गया हूँ नाथ भजन
कोई देता नहीं है साथ,मैं हार गया हूँ नाथ,
प्रभु अब दया करो,
प्रभु अब दया करो,
कहीं बनती नहीं है बात,
सब छोड़ गए मेरा साथ,
प्रभु अब दया करो।
गर दीन दुखी तेरे,
दर तारा ना जायेगा,
फिर कौन बता मेरे श्याम,
तेरे दर पे आएगा,
मेरे सर पे रख दो हाथ,
मेरे हर लो दुख संताप,
प्रभु अब दया करो।
सब तुम पर सौंप दिया,
सौंपी परिवार की डोर,
अब देखते हैं बाबा,
ले जाते हो किस और,
सब भुला के मेरे पाप,
चरणों से लगा लो आप,
प्रभु अब दया करो।
राखी तेरे चरणों में,
मांगे इतना वरदान,
सोनू की हर पीढ़ी,
तेरा करती रहे गुणगान,
सब भुला के मेरे पाप,
चरणों से लगा लो आप,
प्रभु अब दया करो।
कोई देता नहीं है साथ,
मैं हार गया हूँ नाथ,
प्रभु अब दया करो,
प्रभु अब दया करो,
कहीं बनती नहीं है बात,
सब छोड़ गए मेरा साथ,
प्रभु अब दया करो।
प्रभु दया करो | Prabhu Daya Karo | Sonu Singh | Sameer Anjaan | Siddhant Madhav | Latest Bhakti Song
Song Name: Prabhu Daya Karo
Singer: Sonu Singh
Lyrics: Sameer Anjaan
Music Director: Siddhant Madhav Mishra
यह भजन भी देखिये
कान्हा थां रो झूलणो
कहो कैसे तेरी बन जाऊं रसिया
होली की मची है धमाल महीना फागुन