समझा ले अपने कान्हा को री मोहे छेड़े भजन

समझा ले अपने कान्हा को री मोहे छेड़े भजन

बागन में वह मुझे बुलावे,
मालिन से ठाडो बतलावे,
हंस हंस के मोसे नैना लड़ावे,
मेरे कर गयो घाव जीगरवा में,
समझा ले अपने कान्हा को,
री मोहे छेड़े रोज डगरिया में।

जमुना तट पर मुझे बुलावे,
धोबिन से ठाडो बतलावे,
चीर चुराये कदम पर चढ़ गया,
मेरी कर गयो छेद चुनरिया में,
समझा ले अपने कान्हा को,
री मोहे छेड़े रोज डगरिया में।

मधुबन में वह मुझे बुलावे,
सखियों से ठाडो बतलावे,
ऐसो मारो झटका,
मेरी आई गई मोच कलाइयां में,
समझा ले अपने कान्हा को,
री मोहे छेड़े रोज डगरिया में।

गलियन में वह मुझे बुलावे,
ग्वाल बाल संग ठाडो पावे,
नाली में कंकड़ मारो,
मेरे लग गई कीच चुनरिया में,
समझा ले अपने कान्हा को,
री मोहे छेड़े रोज डगरिया में।

2017 BEST KRISHNA BHAJAN : समझाए ले अपने लाला को : SAMJHAYE LE APNE LALA KO 

बागों में कान्हा मुझे बुलाते हैं, मालिन से खड़े होकर बातें करते हैं। हंस-हंसकर आँखों से आँखें लड़ाते हैं और दिल में एक गहरी छेड़ छोड़ जाते हैं। जमुना किनारे बुलाकर धोबिन से बातें करते हैं, चीर चुराकर कदम पर चढ़ जाते हैं। चुनरिया में छेद कर देते हैं, फिर भी मन नहीं भरता।

मधुबन में सखियों से खड़े होकर बातें करते हैं और ऐसा झटका मारते हैं कि कलाइयों में मोच आ जाती है। गलियों में ग्वाल-बालों के साथ खड़े होकर नाली में कंकड़ मारते हैं, चुनरिया कीचड़ से भर जाती है। रोज डगरिया में छेड़ते हैं, फिर भी उनका यह नटखटपन देखकर गुस्सा नहीं आता।

कान्हा की ये छोटी-छोटी शरारतें दिल को छू जाती हैं। जैसे कोई प्यारा साथी रोज नई-नई मस्ती करता हो। जब श्याम ऐसे छेड़ते हैं तो लगता है सारा दिन उनकी याद में ही गुजर जाएगा। मन हल्का रहता है और जीवन में एक अनोखी मस्ती छा जाती है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की। 

Song: Samjhaye Le Apne Lala Ku
Album: Radha Dhudh Rahi Kisi Ne Mera Shyam Dekha
Singer: Vandana Bhardwaj ,Rakesh Kala
Music : Rakesh Sharma
Label : Brijwani Cassettes
Produced By : Sajal 

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post