तूने मुझे अपनाया तेरी मेहरबानी भजन

तूने मुझे अपनाया तेरी मेहरबानी भजन


मेरे श्याम तेरे नाम,
मेरी जिंदगानी,
तूने मुझे अपनाया,
तेरी मेहरबानी,
मेरी अंखियों से बरसे,
खुशी का पानी,
मेरी अंखियों से बरसे,
खुशी का पानी,
तूने मुझे अपनाया,
तेरी मेहरबानी।

तेरा जिक्र प्रभु,
सुबह-शाम चले,
तेरे नाम से,
मेरा काम चले,
तेरी दया से ही,
मिल रहा दाना-पानी,
तूने मुझे अपनाया,
तेरी मेहरबानी।

सोनू चाहे खताएं,
लाख करे,
तू मुस्का के,
सब माफ करे,
तूने छोटी-छोटी,
मेरी हर बात मानी,
तूने मुझे अपनाया,
तेरी मेहरबानी।

मेरे श्याम तेरे नाम,
मेरी जिंदगानी,
तूने मुझे अपनाया,
तेरी मेहरबानी,
मेरी अंखियों से बरसे,
खुशी का पानी,
मेरी अंखियों से बरसे,
खुशी का पानी,
तूने मुझे अपनाया,
तेरी मेहरबानी।


Meharbani || Monika Agrawal || New Shyam Bhajan || Aaditya Modi “Sonu”

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

तेरे नाम से ही जीने की वजह मिली है; जब भी जुबां पर श्याम उठता है तो दिल का बोझ हल्का हो जाता है और रूह को एक नया घर मिल जाता है। तेरी मेहरबानी ने भूख-रोटी से बढ़कर आत्मा को ठिकाना दिया—छोटी-छोटी गलतियों पर भी तेरा मुस्कुराना सब गिनती मिटा देता है। आँखों से जो खुशी के आँसू बरसते हैं, वे धन-दौलत के आँसू नहीं, बल्कि उस पवित्र एहसास की बूंदें हैं कि कोई अपना है जिसने बिना शर्त अपनाया। सुबह-शाम तेरा जिक्र जब चलता है तो जीवन के साधारण कामों में भी एक दिव्यता उतर आती है; हर दाना-रोटी, हर कदम तेरी दया से जुड़ा लगता है। तूने गले लगा कर जो दिया, वह सिर्फ सहारा नहीं—एक ऐसी गरम छाँव है जहाँ मन को सुकून और आत्मा को पहचान मिल गयी।
 
Singer - Monika Agrawal 
Lyrics - Aaditya Modi “Sonu”
music director- aashish B
Dop - manoj 
Edit - karamveer singh
Creatives - Gayatri Bhakti 
Producer - Anil Sharma
Label - Gayatri Bhakti 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post