हमें शरण में ले लो माँ दुनिया के सताये हैं भजन

हमें शरण में ले लो माँ दुनिया के सताये हैं भजन

हमें शरण में ले लो माँ,
दुनिया के सताये हैं,
हमें शरण में ले लो माँ,
दुनिया के सताये हैं,
इन आंसुओ की माँ,
हम माला लाये है,
हमें शरण में ले लो माँ,
दुनिया के सताये हैं।

पापी हूं बड़ा सबसे,
नही दान किया मैने,
नही साधु संतों का,
सम्मान किया मैंने,
इस माया नगरी में,
तेरा नाम भुलाये है,
हमें शरण में ले लो माँ,
दुनिया के सताये हैं।

तारिफ करू कैसे,
तेरे गहने पायल की,
स्वीकार करो अम्बे,
तुम विनती घायल की,
तेरी शान मे हमने माँ,
ये शब्द सजाये है,
हमें शरण में ले लो माँ,
दुनिया के सताये हैं।

सुन ले शेरांवाली,
सुन ले मेहरावाली,
अब नजर कर्म कर दो,
ओ माँ लाटांवाली,
हम सकंट मे है माँ,
तेरी आस लगाये है,
हमें शरण में ले लो माँ,
दुनिया के सताये हैं।

हमे शरण में ले लो माँ,
दुनिया के सताये है,
हमे शरण में ले लो माँ,
दुनिया के सताये है,
इन आंसुओ की माँ,
हम माला लाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ,
दुनिया के सताये है।


Maa vaishno bhajan - hame sharan mein lelo maa 

यह भजन भी देखिये
मनभावन चोमासो आ गयो जी
आज माँ से मुलाकात करनी है
हसँदा मुस्करादां जा तू नाम ध्यांदा जा

Next Post Previous Post