बेथलेहम में अजब नजारा देखा है


Yeshu Mashih Stuti Aradhana Worship Songs

बेथलेहम में अजब नजारा देखा है

बेथलेहम में अजब,
नजारा देखा है,
घास पे लेटा,
राजदुलारा देखा है।

प्यार मोहब्बत अमन की,
बारिश बरसी है,
झुक झुक जाता,
आलम सारा देखा है,
घास पे लेटा,
राजदुलारा देखा है।

सजदे करने आये,
मजूसी पूरब से,
रोशन रेहबर एक,
सितारा देखा है,
घास पे लेटा,
राजदुलारा देखा है,

गुमसुम पड़े थे,
हम सब के मौत,
की वादी में,
आज खुदा ने हाल,
हमारा देखा है,
घास पे लेटा,
राजदुलारा देखा है।

देख रबाब तारिकी ने,
दम तोड़ दिया है,
हरसू बहता नूर का,
धारा देखा है,
घास पे लेटा,
राजदुलारा देखा है।


Bethlehem Main | New Christmas Geet 2022/2023 | Presented by Shahzad Fredrick | Grand New Year Song
Next Post Previous Post