एक बार चली आओ शेरोवाली चली आओ


Latest Bhajan Lyrics

एक बार चली आओ शेरोवाली चली आओ

एक बार चली आओ,
शेरोवाली चली आओ,
सरकार चली आओ,
शेरोवाली चली आओ,
जोता वाली चली आओ,
इक बार चली आओ,
सरकार चली आओ।

मेरे दिल के जो छाले है,
मैं कैसे दिखाऊ माँ,
मेरी सुनता नहीं कोई,
मैं कैसे सुनाऊ माँ,
मुझे अपना बना जाओ,
इक बार चली आओ,
शेरोवाली चली आओ,
जोता वाली चली आओ।

मुझे सबने रुलाया है,
माँ तू ना रुलाना मुझे,
मुझे सबने सताया है,
माँ तू ना सताना मुझे,
मुझे गले से लगा जाओ,
इक बार चली आओ,
शेरोवाली चली आओ,
जोता वाली चली आओ।

मझधार में है कश्ती,
तू पार लगा दे माँ,
दुनिया मुझ पर हँसती,
तू पार लगा दे माँ,
मुझे पार लगा जाओ,
इक बार चली आओ,
शेरोवाली चली आओ,
जोता वाली चली आओ।

एक बार चली आओ,
सरकार चली आओ,
शेरोवाली चली आओ,
जोता वाली चली आओ,
इक बार चली आओ,
सरकार चली आओ।
 


Ek Baar Chali Aao - Ramesh Oberoi - Sherawali Maa Bhajan - Jagran Ki Raat
Next Post Previous Post