हम राजदूत है खुदा के बेटे हैं
हम राजदूत है खुदा के बेटे हैं
हम राजदूत है खुदा के बेटे हैं,हम राजदूत है खुदा के बेटे हैं,
हम शांति सन्देश सुनाते हैं,
हम प्रेम सन्देश सुनाते हैं।
लिए हाथ मे चंगाई,
और मन मे सदा भलाई,
शैतान के बंधन को तोड़,
दिलवाते है रिहाई,
अधिकार पाके यीशु,
से ये काम करते हैं।
मुँह में है वचन की शक्ति,
दिल में है यीशु की भक्ति,
कन्धों पर है जिम्मेदारी,
आत्माओ को बचाने की,
सबको मसीह के प्यार से,
हम प्यार करते हैं।
बढ़ते हुए कदम को,
रुकने कभी न देंगे,
शैतान के गढो को,
हम ढाते ही रहेंगे,
हथेली पे लेके जान को,
ये ऐलान करते हैं।