राहो में कांटे अगर हो
राहो में कांटे अगर हो
राहो में कांटे अगर हो,राहो में कांटे अगर हो,
रुकना नहीं चलते जाना,
यीशु तेरे साथ है,
ये तू विश्वास करना,
संसार के अंत तक,
वो तेरे साथ है।
आंधी आने दो,
या आने दो तूफ़ान,
वो नैया क्या डूबेगी,
जिस में है यीशु महान।
दुख से भरी है जिंदगी,
मुसीबत भरे रास्ते है,
दुख दूर हो जायेंगे तेरे,
अगर तू यीशु के साथ है।
अगर मौत का डर सताये तुझे,
सूली पर तू गौर कर,
यीशु ने मौत को जीत लिया है,
उस पर तूं विश्वास कर।
राहो में कांटे अगर हो,
रुकना नहीं चलते जाना,
यीशु तेरे साथ है,
ये तू विश्वास करना,
संसार के अंत तक,
वो तेरे साथ है।