कदम कदम पे नक्श है विजय

कदम कदम पे नक्श है विजय हमारा लक्ष्य है

कदम-कदम पे नक्श है, विजय हमारा लक्ष्य है,
विजय हमारा लक्ष्य है, विजय हमारा लक्ष्य है,
कदम-कदम पे नक्श है, विजय हमारा लक्ष्य है।।

ये खेल है... ये खेल की तरह ही खेलते चलो,
कमल बिखेरते हुए, भँवर समेटते चलो...
कि सत्य अपना लक्ष्य है, विजय हमारा लक्ष्य है।।
विजय हमारा लक्ष्य है, विजय हमारा लक्ष्य है,
कदम-कदम पे नक्श है, विजय हमारा लक्ष्य है।।

तने तो तीर की तरह, लचक में हम कमान हैं,
ज़मीन हमारी शाख है, परों पे आसमान है।।
अर्जुन हमारा लक्ष्य है, विजय हमारा लक्ष्य है।।
विजय हमारा लक्ष्य है, विजय हमारा लक्ष्य है,
कदम-कदम पे नक्श है, विजय हमारा लक्ष्य है।।


Kadam Kadam Pe Naqsh Hai
Next Post Previous Post