नयन बसें हैं राम दरस करूँ आते जाते

नयन बसें हैं राम दरस करूँ आते जाते

 
नयन बसें हैं राम दरस करूँ आते जाते

नयन बसे हैं राम, दरस करूं आते जाते,
करूं मैं सारे काम, राम गुण गाते गाते।।

राम से दिन है हर्षित गर्वित, राम से रात सुहानी,
बिन चिंतन के आधी अधूरी, समझो कर्म कहानी।
जब चाहो लो देखो, मेरे कर्मों के खाते,
नयन बसे हैं राम, दरस करूं आते जाते।।

शरणागत का भाव जगा है जब से मन में मेरे,
अंग संग अपने देखे मैंने, रघुवर शाम सवेरे।
भले बुरे का ज्ञान, हरि पल पल समझाते,
नयन बसे हैं राम, दरस करूं आते जाते।।

राम को जब से जाना समझा, ठहर गया है जीवन,
सच कहता हूं, खत्म हो गई इधर-उधर की भटकन।
भक्त और भगवान बैठ मिल पीते खाते,
नयन बसे हैं राम, दरस करूं आते जाते।।

शांत कृपा कर गुरुदेव ने, मोक्ष की युक्ति बताई,
काम करो कोई भी जग में, नाम न भूलो भाई।
तन से निकलें प्राण, हरि गुण गाते गाते,
नयन बसे हैं राम, दरस करूं आते जाते।।



नयन बसें हैं राम | Nayan Basein Hain Ram | Bhanvi | Heart Touching Ram Bhajan | Original 4K Video

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Title: Nayan Basein Hain Ram
Lyrics: Shri Virender Shant
Composer: Shri Praduman Narang
Music & Video: Akash Deep
Guitar: Som Bahadur
Makeup: Komal Garg

यह भजन भी देखिये
अयोध्या सजी है मेरे राम के लिए भजन अनूप जलोटा
राम जी ने एक ही क्षण में एक बार तो राधा बनकर देखो भजन
मैं तो राधे राधे राधे गाऊंगा भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post