डमरू बजाए अंग भस्मी रमाये भजन

डमरू बजाए अंग भस्मी रमाये भजन

डमरू बजाए अंग भस्मी रमाये,
और ध्यान लगाए किसका,
ना जाने वो डमरू वाला,
ना जाने वो डमरू वाला,
सब देवों में है वो देव निराला,
डमरू बजाए।

माथे पर चंदा,
जिसकी जटा में है गंगा,
रहती पार्वती संग में,
सवारी है बूढ़ा नंदा,
वो कैलाशी है अविनाशी,
पहने सर्पों की माला,
डमरु बजाए।

बाघम्बर धारी शिव,
भोला त्रिपुरारी,
रहता मस्त सदा जिसकी,
महिमा है जग में न्यारी,
वो शिवशंकर है प्रलयंकर,
रहता सदा मतवाला,
डमरू बजाये।

श्याम मंडल गाए,
शिव शंभू को ध्याए,
जो भी मांगे पा जाए,
दर से खाली ना जाए,
बड़ा है दानी बड़ा है ज्ञानी,
सारे जग रखवाला,
डमरू बजाए।
 


Damroo Vajaye Ang Bhasmi Ramaye [Full Song] Naache Kanwariya Ganga Dham Mein

Song: Damroo Vajaye Ang Bhasmi Ramaye
Album: Naache Kanwariya Ganga Dham Mein 

Next Post Previous Post