मुझ पर भी दया की कर दो नज़र

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र

 
मुझ पर भी दया की कर दो नज़र

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
कुछ दीनों के दुख की लेलो खबर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।

आरत जन तुमको पुकार रहे,
आने की बाट निहार रहे,
सिर छिपा के यहाँ बैठे नटवर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।

ब्रजबाला व्याकुल रहती है,
ग्वालों की टोली कहती है,
कब आओगे नटवर बनकर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।

जिस बंसी ने प्रेम प्रकाश किया,
रसदायक रास बिलास किया,
बज जाए वही बंसी घर घर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।

बिसरा दो इन्हें या सम्हालो इन्हें,
ठुकरा दो चाहे अपना लो इन्हें,
दृग बिन्दु है आपके पेशे नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।
 

मुझ पर भी दया की कार दो नजर ~ कृष्ण भजन 2022 ~ सिंगर पूजा कुमारी ~ तबला वादक रामध्यान गुप्ता
 
जीवन के दुखों और कष्टों से घिरा हुआ मन जब उस परम दयालु शक्ति की ओर मुड़ता है, तब वह करुणा और प्रेम की एक किरण की आशा करता है। यह पुकार उस गहरे विश्वास से उपजती है कि वह सर्वशक्तिमान, जो सभी प्राणियों के हृदय में बस्ता है, अपने भक्तों की व्यथा को समझता है और उनकी पीड़ा को हरने में समर्थ है। यह भावना उस आत्मीय समर्पण को दर्शाती है, जहाँ मनुष्य अपनी सारी चिंताएँ और दुख उस प्रेममयी शक्ति के चरणों में रख देता है, यह विश्वास करते हुए कि उसकी एक दृष्टि ही जीवन को संवार सकती है। यह प्रार्थना केवल कष्टों से मुक्ति की नहीं, बल्कि उस अनन्य प्रेम और कृपा की खोज है, जो आत्मा को शांति और आनंद से भर देती है।
 
तबला वादक रामध्यान गुप्ता जी
ग्राम पोस्ट :- राजपूर मुख्तियारपुर सुन्दरगंज पवई
जिला औरंगाबाद बिहार ( 9801260084 ) 

Next Post Previous Post