मन ले चल वृन्दावन धाम

मन ले चल वृन्दावन धाम

मन ले चल वृन्दावन धाम,
वहां मिलेंगे राधा संग श्याम,
मेरी सुबह उन्ही से है शाम,
वहां मिलेंगे राधा संग श्याम।
जय श्री राधे बोलो जय श्री राधे।

वृन्दावन की कुञ्ज गलिन में,
राधे राधे गाऊं,
राधे राधे रटते रटते,
कान्हा जी को पाऊं,
भव से मैं तर जाऊं,
हरी को पूजूँ में आठों याम,
वहां मिलेंगे राधा संग श्याम,
मन ले चल वृन्दावन धाम,
वहां मिलेंगे राधा संग श्याम।
जय श्री राधे बोलो जय श्री राधे।

सारे जगत के पालनहारे,
माधव मदन मुरारी,
इनकी शरण में जो भी आवे,
हर ले सुध बुध सारी,
हरि की महिमा न्यारी,
हरि बनाते हैं बिगड़े काम,
वहां मिलेंगे राधा संग श्याम,
मन ले चल वृन्दावन धाम,
वहां मिलेंगे राधा संग श्याम।
जय श्री राधे बोलो जय श्री राधे।

कान्हा जी का रूप सलोना,
संग में राधा प्यारी,
इत पे डाले पीला पटका,
उत पे पीली सारी,
मैं जाऊं वारी वारी,
अनिल रोहित करते प्रणाम,
वहां मिलेंगे राधा संग श्याम,
मन ले चल वृन्दावन धाम,
वहां मिलेंगे राधा संग श्याम।
जय श्री राधे बोलो जय श्री राधे।
 
वृन्दावन, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित एक शहर है। यह हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, और इसे भगवान कृष्ण की लीलाओं का स्थल माना जाता है। वृन्दावन को "ब्रज" के नाम से भी जाना जाता है, जो एक पवित्र क्षेत्र है जो मथुरा और आगरा के आसपास फैला हुआ है। वृन्दावन की स्थापना भगवान कृष्ण के पिता, राजा उग्रसेन ने की थी। यह शहर कृष्ण के बचपन और युवावस्था का घर था, और यहां उन्होंने कई लीलाएं कीं। वृन्दावन में कई मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल हैं, जो कृष्ण की भक्ति के लिए समर्पित हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से कुछ हैं:

  • बांके बिहारी मंदिर: यह मंदिर कृष्ण के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है।
  • राधावल्लभ मंदिर: यह मंदिर कृष्ण और उनकी प्रेमिका राधा को समर्पित है।
  • गोवर्धन नाथ मंदिर: यह मंदिर कृष्ण की एक प्रसिद्ध लीला, गोवर्धन लीला को याद करता है।
  • यमुना नदी: यमुना नदी वृन्दावन से होकर बहती है, और यह कृष्ण की कई लीलाओं से जुड़ी हुई है।
वृन्दावन एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है, और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।


मन ले चल वृन्दावन धाम | Man Le Chal Vrindavan Dham | Radha Krishna Bhajan | Vicky Upadhyay
Next Post Previous Post