बस गए रघुनंदन सरकार हो रही जग भजन

बस गए रघुनंदन सरकार हो रही जग में जय जयकार भजन

बस गए रघुनंदन सरकार,
हो रही जग में जय जयकार,
मेरे राम मेरे राम,
मेरे रघुनंदन सरकार,
बस गए रघुनंदन सरकार,
हो रही जग में जय जयकार।

पूरी अयोध्या कहलाती है,
राम जन्म की भूमि,
जहां राम ने जन्म लिया है,
हिंदू धर्म की भूमि,
हर एक हिंदू का अरमान,
मंदिर बनेगा आलिशान,
बस गए रघुनंदन सरकार,
हो रही जग में जय जयकार।

बैर करे जो श्रीराम से,
वह रावण कहलाए,
बजरंग दल से जो टकराए,
लंका सा जल जाए,
आंधी आए या तूफान,
बच्चा बच्चा है कुर्बान,
बस गए रघुनंदन सरकार,
हो रही जग में जय जयकार।

इस मंदिर में राम की मूरत,
होगी प्यारी प्यारी,
राम सेवकों की कुर्बानी,
करेगी सेवा दारी,
गाओ राम का गुणगान,
होगा होगा जग कल्याण,
बस गए रघुनंदन सरकार,
हो रही जग में जय जयकार।

बस गए रघुनंदन सरकार,
हो रही जग में जय जयकार,
मेरे राम मेरे राम,
मेरे रघुनंदन सरकार,
बस गए रघुनंदन सरकार,
हो रही जग में जय जयकार।



#राम भजन बस- गए -रघुनंदन -सरकार- के# जग में हो रही #जय- जय- कार #गायक अंकित राजा और "अमरसिंह कुशवाहा

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post