रंग बरसे विरज में गुलाल बरसे होली सोंग

रंग बरसे विरज में गुलाल बरसे होली सोंग

धूम मचावे देखो आए बनवारी
मस्ती चढ़ी है आज रंग की फ़ुवारी ,
गोपी ग्वाला संग पुरो ब्रज मटके
हो रंग बरसे,,
रंग बरसे विरज में गुलाल बरसे हो रंग बरसे
होरी आई होरी आई होरी आई
होरी आई होरी आई होरी आई
लठमार खेले होरी खेलें लडुअन से
डूबे बनवारी आज पूरे फूलन से
शोर मचे हो हो होरी,
हो रंग बरसे
रंग बरसे ब्रज में गुलाल बरसे हो रंग बरसे
होरी आई होरी आई होरी आई
होरी आई होरी आई होरी आई
कान्हा आए लेके टोली, मचो शोर है होरी होरी
बिगरो मेरो श्याम सलोनो,, बिगरी है भ्रषभानु किशोरी
बरसाने में वृंदावन में होरी होरी होरी
खेले नंद को लाला होरी, खेले होरी राधा गोरी
नीले पीले लाल गुलाल मारे रसिया,
ऐसों डारे रंग के छुटे नाही रसिया
मारी पिचकारी टोना टेढो करके
हो रंग बरसे, रंग बरसे विरज में गुलाल बरसे हो रंग बरसे..
होरी आई होरी आई होरी आई
होरी आई होरी आई होरी आई
अबीर उड़ेर के नाचे बनवारी,
झूमे, गोपी ग्वाला सारे, झूमे गिरधारी
आज गिरधारी ने अति ही कर डारी
ऐसी खेली होरी मोहे रंग दई सारी
ऐसे डूबे कान्हा संग सारे होरी में
भूले कान्हा संग सब, हारे होरी में
बिछे रंग उड़े रंग, रंग चहूं ओरी
आज विरज मची है भारी होरी
ब्रज की है, होरी, ब्रजवासी पूरे होरी हो
रंगे है रंगीले पूरे नाचे, नर नारी हो
नाचे है अबीर, उड़ाके, गिरधारी हो
आज विरज में,हो हो हो होरी हो
होरी है होरी है ब्रज पूरो गाए
राधे-राधे नाम की रटना लगायें,
होरी में मगन होके नाचे सबरे हो रंग बरसे
रंग बरसे बिरज में गुलाल बरसे हो रंग बरसे



Super Energetic Holi bhajan 2026 - Rang Barse - Dance Mood Holi bhajan-Radheys sankirtan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song - Rang Barse Biraj Mei Gulaal Barse
Singer - Devashish ji & Nikita ji
lyrics - Neetu Bharadwaj
Editor/Colour Grading - Anwesha
Band - Radheys Sankirtan
Costume- Nikita
Label - Radheys Sankirtan
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post