बड़े भोले भाले दयावान हो शिव भजन

बड़े भोले भाले दयावान हो शिव भजन

बड़े भोले भाले दयावान हो,
अलमस्त मेरे,
अलमस्त मेरे भगवान हो,
बड़े भोले भाले दयावान हो।

ना कपड़े है तन पर,
ना आसन सुहाना,
धतूरे का भोजन,
जमीन पर ठिकाना,
तीन लोक के फिर भी,
तीन लोक के फिर भी,
निगहबान हो,
बड़े भोले भाले दयावान हो।

दूध की दुनिया,
बहाती है धारा,
सजाती है तेरा,
श्रृंगार प्यारा,
जल भी चढ़ाए तो,
जल भी चढ़ाए तो,
मेहरबान हो,
बड़े भोले भाले दयावान हो।

शरण जो भी आए,
गले से लगाते,
हर्ष हमेशा बाबा,
करुणा दिखाते,
भक्तों की बगिया के,
भक्तों की बगिया के,
बागबान हो,
बड़े भोले भाले दयावान हो।

बड़े भोले भाले दयावान हो,
अलमस्त मेरे,
अलमस्त मेरे भगवान हो,
बड़े भोले भाले दयावान हो।



सोमवार स्पेशल शिव भजन महादेव के चरणों में || बड़े भोले भले हैं || SANJAY MITTAL

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
बाबा जी की भोली भाली मुस्कान तो दिल को छू जाती है। न तन पर चमचमाते कपड़े, न आसन की रंगीन चादर, बस धतूरा चखकर जमीन पर लेटे रहते हैं। फिर भी तीनों लोकों की रखवाली करते हैं, जैसे कोई सच्चा दोस्त हर मुश्किल में साथ निभाता हो। दूध की नदियां बहाती दुनिया उनके श्रृंगार के लिए, लेकिन जल चढ़ाने वाला भी उन्हें खुश कर देता है। साधक को बस इतना समझना है कि सादगी में ही सबसे बड़ा सुख छिपा है, और इश्वर का आशीर्वाद हर सांस में घुला रहता है।

जो भी दर पर आता है, गले लगाकर लेते हैं बाबा। हर्ष बरसाते रहते हैं, करुणा की छांव देते हैं। भक्तों के बगीचे के माली बने रहते हैं, हर फूल को सींचते हैं। जीवन की हर कांटेदार राह पर उनका हाथ थामे चलना सिखाते हैं हमें। दुख में भी हंसी बिखेरने का हुनर देते हैं। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री भोलेनाथ जी की।
 
Singer : Sanjay Mittal 
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post