गुरूजी की कुटिया को मैंने फूलो से सजाया भजन

गुरूजी की कुटिया को मैंने फूलो से सजाया भजन

गुरूजी की कुटिया को मैंने फूलो से सजाया है,
मेरे घर आओ गुरूदेव मैंने आप को बुलाया है....

गुरु मेरे ब्रम्हा है गुरु मेरे विष्णु है,
गुरु मेरे शिव भोले जिसने जगत रचाया है,
गुरूजी की कुटिया को मैंने फूलो से सजाया है.....

गुरु मेरी गंगा है गुरु मेरी जमुना है,
गुरु मेरी त्रिवेणी जिसने जगत नवाया है,
गुरूजी की कुटिया को मैंने फूलो से सजाया है....

गुरु मेरे चंदा है गुरु मेंरे तारा है,
गुरु मेरे सूरज किरन जिससे जगत उजियारा है,
गुरूजी की कुटिया को मैंने फूलो से सजाया है.....

गुरु मेरे माता पिता गुरु मेरे बंधू सखा,
गुरु मेरे सतगुरु है जिसने ज्ञान बताया है,
गुरूजी की कुटिया को मैंने फूलो से सजाया है,
मेरे घर आओ गुरूदेव मैंने आप को बुलाया है.....



#गुरुपूर्णिमा स्पेशल भजन।गुरु जी को अपने घर बुलाने के लिए सभी भक्त किस तरह से रिझा रहे हैं #renuclub

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
गुरु पूर्णिमा स्पेशल भजन।
Guruji bhajan by renu club
Guru poornima special bhajan by renu club
गुरु जी की कुटिया को मैंने फूलों से सजाया है।
 
गुरु की कुटिया फूलों से सज जाए, तो मन में कितनी प्यारी सी शांति उतर आती है। वो आते ही हैं ब्रह्मा, विष्णु और शिव भोलेनाथ के रूप में, जिन्होंने ये जगत रचा है। गंगा-जमुना की तरह त्रिवेणी बनकर जीवन को नया रूप देते हैं। चंदा, तारा, सूरज की किरणों से जगत उजाला भर देते हैं। माता-पिता, भाई-सखा सब बनकर ज्ञान का दीपक जलाते हैं, तो हर अंधेरा मिट जाता है। बस, बुलावा देना है दिल से, वो खुद चलकर आ जाते हैं।

ये जुड़ाव जीवन को इतना समृद्ध बना देता है कि हर कदम पर रोशनी मिलती रहती है। सच्चा मार्गदर्शन मिले, तो दुख-सुख सब सहज लगने लगते हैं। फूलों की महक में ही वो प्रेम घुला होता है, जो घर को स्वर्ग बना देता है। हम सबको ये सिखाते हैं कि सादगी में ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री गुरुदेव जी की। 
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post