हर हर महादेवा लिरिक्स Har Har Mahadeva Lyrics


Naye Bhajano Ke Lyrics

हर हर महादेवा लिरिक्स Har Har Mahadeva Lyrics

कालों में महाका,
कहाये देवों में महादेव,
पल में संकट हर लेते हैं,
मन से करो जो सेवा,
हर हर महादेव,
हर हर महादेव।

ॐ नम: शिवाय,
ॐ नम: शिवाय।

सागर मंथन का विष ले,
जब देव शरण में आए,
विष का प्याला पी कर भोले,
नीलकंठ कहलाए,
हर हर महादेव।

गंगा को लाने भागीरथ,
शिव की शरण में आए,
भक्त की लाज रखी भोले ने,
गंगाधर कहलाए,
हर हर महादेव।
 
लंका विजय से पूर्व राम ने,
शिव को पुष्प चढ़ाएं,
राम नाम नित जपने वाले,
रामेश्वर कहलाए,
हर हर महादेव।

जल चंदन बिल पत्र चढ़ाकर,
भक्त है इन्हें मनाएं,
भक्तों पर झट से रीझे ये,
आशुतोष कहलाए,
हर हर महादेव,
ॐ नम: शिवाय,
ॐ नम: शिवाय।
 


Har Har Mahadeva | Chotu Singh Rawna | Himanshu | Nj king | Kishan | हर हर महादेवा | Kalyan Studio

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url