हाथ रखो मेरे सिर पर राधा भजन
हाथ रखो मेरे सिर पर राधा भजन
हाथ रखो मेरे सिर पर राधा,हाथ रखो मेरे सिर पर राधा,
कट जाए मेरी सब बाधा,
पल पल छिन छिन मैं तुम्हे पुकारू,
राधा राधा राधा राधा।
ये दुनिया एक झूठी माया,
कोई किसी काम ना आया,
तेरी सच्ची है सरकारी,
तूने सबको गले लगाया,
तूने सबको गले लगाया,
मेरे हृदय में वास करो माँ,
माँगू ना मैं इससे ज़्यादा,
पल पल छिन छिन मैं तुम्हे पुकारू,
राधा राधा राधा राधा।
ब्रज की रानी जग कल्याणी,
तेरी महिमा सब जग जानी,
करुणा की तू सागर राधे,
दुनिया तेरी है दीवानी,
दुनिया तेरी है दीवानी,
चरण कमल में मुझे रखोगी,
कर दो बस इतना सा वादा,
पल पल छिन छिन मैं तुम्हे पुकारू,
राधा राधा राधा राधा।
मुझको भी तू पार लगा दे,
वृन्दावन का वास दिला दे,
अंत समय भी तुझे निहारूं,
बस इतना सा साथ निभा दे,
बस इतना सा साथ निभा दे,
बाँध लिया जो हरि से तूने,
तोड़ ना देना प्रेम का धागा,
पल पल छिन छिन मैं तुम्हे पुकारू,
राधा राधा राधा राधा।
हाथ रखो मेरे सिर पर राधा | Haath Rakho Mere Sir Par Radha | Radha JI Bhajan | Hari Sharma | Full HD
राधा के चरणों में सिर रखकर बस यही गुहार लगती है कि हाथ सिर पर रख दो, ताकि सारी बाधाएँ कट जाएँ, सारी मुश्किलें दूर हो जाएँ। ये दुनिया झूठी माया है, जहाँ कोई किसी के काम नहीं आता, लेकिन राधा की सरकारी सच्ची है, वो सबको गले लगा लेती हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं देखतीं। हृदय में बस वास कर लो माँ, इससे ज्यादा कुछ माँगना नहीं है। पल-पल, छिन-छिन बस उनका नाम जपते रहना है, जैसे साँसों में घुल गया हो वो नाम, और दिल को सुकून मिलता रहे। जैसे कोई बच्चा माँ की गोद में सिर छिपाकर कहे, "बस तू रहना मेरे साथ, बाकी सब छूट जाए।"
ब्रज की रानी, जग की कल्याणी, करुणा की सागर, उनकी महिमा तो सब जानते हैं, दुनिया दीवानी है उनकी।
चरण कमलों में जगह मिल जाए, बस इतना वादा कर दो। पार लगा दो इस भवसागर से, वृंदावन का वास दिला दो, अंत समय में भी बस उनका रूप निहारने को मिले। हरि से बाँधा जो प्रेम का धागा, वो कभी न टूटे। ये पुकार इतनी गहरी है कि राधा सुन लेती हैं, हाथ बढ़ाती हैं, और जीवन की हर डोर मजबूत हो जाती है। बस उनका साथ निभ जाए, तो सारी दुनिया की परवाह मिट जाती है, दिल में बस प्रेम और शांति रह जाती है।
Song: Haath Rakho Mere Sir Par Radha
Singer & Composer: Hari Sharma - 9811196301
Lyricist: Smt. Rachna Sharma (Hari)
Music: Divyansh Anurag (Yuki Studio)
Studio: Yuki Studio
Mix & Mastere: Sanjay Pal
Video Editing: Shravan Kumar
Category: Hindi Devotional (Radha Ji Bhajan)
यह भजन भी देखिये
राम जपले जिंदड़िये नी लिरिक्स
जल्दी जल्दी सांवरे बुलाया करो लिरिक्स
मैं ता श्री वृन्दावन दी चिड़ी बन जावांगी