जन्मदिन आया कान्हा का
जन्मदिन आया कान्हा का Janmdin Aaya Kanha Ka
सज गई गोकुल नगरी सारी,जन्मदिन आया कान्हा का,
रे सारे झूमा नाचां गावां,
कैसी आई अजब बहार,
देखो नन्द बाबा के घर में,
जन्मे जन्मे कृष्ण मुरार,
जिसको देखो उसपे ही,
रंग छाया कान्हा का,
सज गई गोकुल नगरी सारी,
जन्मदिन आया कान्हा का।
फूलों की लटके लड़ियाँ,
आई कैसी शुभ घड़ियाँ,
खुशियों की आज हमारे,
दिल में छूटे फुलझड़ियां,
प्यारा सुन्दर रूप सलोना,
मेरे मन भाया कान्हा का,
सज गई गोकुल नगरी सारी,
जन्मदिन आया कान्हा का।
धूम मची है भारी,
सब नाच रहे नर नारी,
कान्हा की प्यारी सूरत पे,
जाऊं वारि वारि,
उसकी खुल गई किस्मत,
जिसने दर्शन पाया कान्हा का,
सज गई गोकुल नगरी सारी,
जन्मदिन आया कान्हा का।
नन्द बाबा दाऊ भैया,
सब नाचे ता था थैया,
आज फूली नहीं समाये,
देखो जी यशोदा मैया,
प्यारे भीमसेन ने,
सुन्दर भजन बनाया कान्हा का,
सज गई गोकुल नगरी सारी,
जन्मदिन आया कान्हा का।
Janmdin Aya Kanha Ka (Dance Beat) कृष्ण जन्मोत्सव स्पेशल | जनमदिन आया कान्हा का | Muskan Sharma