जय दुर्गे दुर्गा भवानी
जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली मां,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तों की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।
एक भुजा शंख माता,
दूजा कमल फूल,
तीजा हस्त चक्र माता,
चौथा माँ त्रिशूल,
जय अम्बे अम्बिका भवानी,
कष्ट हरण वाली माता,
कष्ट हरण वाली मां,
उद्धारिणी तारिणी,
भक्तों की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।
पंचम भुजा धनुष बाण,
षष्ट गदाधारी,
सप्तम भुजा फरसा माता,
अष्टम कटारी,
जय चंडी रणचण्डिका भवानी,
दुष्ट दलन वाली माता,
दुष्ट दलन वाली मां,
त्रिनेत्र त्रिगुणमयी,
भक्तों की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।
जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली मां,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तों की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।
Jai Durge Durga Bhawani [Full Song] Nau Durga Narainee
New Bhajan 2023 Lyrics in Hindi